Breaking News

किसान आंदोलन पर SC में सुनवाई : CJI बोले – केंद्र होल्ड पर रखे कृषि कानून, या हम लगाएंगे रोक

Nagpur Today : Nagpur News

नागपुर– कृषि कानूनों पर आखिरकार सख्त रुख अपनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा है कि केंद्र सरकार इन कानूनों को पहले होल्ड पर रखे, वर्ना सुप्रीम कोर्ट इन कानूनों पर रोक लगा देगा.

कृषि कानूनों और दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर चल रही सुनवाई में कोर्ट ने केंद्र से नाराजगी जताते हुए कहा कि जिस तरह से केंद्र ने किसानों के आंदोलन को संभाला है, उससे वह बहुत निराश हैं.

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे ने कहा कि ‘पूरी बात महीनों से चल रही है और कुछ नहीं हो रहा है. हम आपसे बहुत निराश हैं. आपने कहा कि हम बात कर रहे हैं. क्या बात कर रहे हैं? किस तरह का निगोशिएशन कर रहे हैं?’ अदालत ने कहा कि वह कृषि कानूनों की जांच के लिए एक समिति बनाएगी. उन्होंने कहा कि ‘अगर कानूनों को होल्ड पर नहीं रखा जाता है, तो हम इस पर रोक लगाएंगे.’

किसान आंदोलन पर SC में सुनवाई : CJI बोले – केंद्र होल्ड पर रखे कृषि कानून, या हम लगाएंगे रोक



from Nagpur Today : Nagpur News https://ift.tt/3sgY48S
via

No comments