Breaking News

गांववासियों में बर्ड फ्लू की दहशत, कई पक्षियों की हो रही है मौत

Nagpur Today : Nagpur News

कोंढाली– कोरोना के बाद अब देश के कई शहरों में बर्ड फ्लू बीमारी की जानकारी सामने आ रही है. इस बीमारी के कारण अब सरकार भी गंभीर हो गई है. कई जगहों पर कई पक्षियों की मौते हो रही है. ऐसे ही कोंढाली क्षेत्र के रिंगनाबोडी, शिवा, चाकडोह गांवो में अज्ञात बीमारी से तोते, चिड़िया, जंगली कबूतरों की बड़ी संख्या में मौत होने से किसानों में भी अब बर्ड फ्लू की आशंका पैदा हो रही है. पशुसंवर्धन अधिकारियों की ओर से मृत पक्षियों के नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे गए है.

जानकारी के अनुसार गांव में पिछले आठ दस दिनों से पक्षियों के मरने का सिलसिला जारी है. शिवा गांव के किसान संदीप सारवे की रिंगनाबोडी गांव के पास खेती है. यहाँ उन्हें पिछले कुछ दिनों से मृत पक्षी नजर आ रहे है.

संदीप ने मृत पक्षियों को उठाकर फेक दिया, वही एक तोता तड़पता हुआ दिखाई देने पर उसे पास के गांव के ही एक लड़के ने पानी पिलाया और उसे अपने घर ले गया. लेकिन कुछ देर के बाद उस तोते की मौत हो गई. गांव में कई लोग मुर्गिया पालने का काम भी करते है.

लेकिन अब बर्ड फ्लू के कारण गांववासी दहशत में है. रिंगनाबोडी के पुलिस पाटिल ने पशुसंवर्धन अधिकारी से जल्द पंचनामाँ कर पक्षियों की मौत के कारणों की जानकारी देने की मांग की है.

गांववासियों में बर्ड फ्लू की दहशत, कई पक्षियों की हो रही है मौत



from Nagpur Today : Nagpur News https://ift.tt/3oETiQk
via

No comments