सेना के जवान ने की आत्महत्या

नागपुर. कामठी छावनी परिसर में सेना के एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या का कारण किसी को समझ में नहीं आया है. पुलिस को अभी तक इस मामले में कोई भी ठोस जानकारी नहीं मिली है. मृतक 24 वर्षीय बी.एस. हेमलाल है. वह मुल रूप से छत्तीसगढ का निवासी था. पिछले 3 सालों से वे नागपुर में तैनात थे. सोमवार रात को हेमलाल ने अपने कमरे के सीलिंग फैन में दुपट्टा बांधकर आत्महत्या कर ली. उसका साथी सिपाही हरेंद्रकुमार कटरे जब रात को 8.30 बजे के आस पास उस कमरे में प्रवेश किया तब उसने हेमलाल को मृत अवस्था में देखा. उसने घटना की जानकारी तुरंत वरिष्ठ सेना अधिकारीयों को दी. न्यू कामठी पुलिस स्टेशन के अधिकारी जल्द घटनास्थल पर पहुंचे. पंचनामा करने के बाद मृतदेह को पोस्टमार्टेम के लिए भेज दिया गया. पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया है और जाँच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है.
from Nagpur Today : Nagpur News https://ift.tt/398UxQW
via
No comments