3,226 वाहन चालकों पर कार्रवाई
Representational Pic
नागपुर. ट्रैफिक पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 3,226 वाहन चालकों पर कार्रवाई की और उनसे कुल मिलकर 9,22,150 रुपए का जुर्माना वसूला. इसी तरह मुंबई शराब बंदी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 5 मामलों में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनसे कुल मिलाकर 9,88,620 रुपए का सामान जब्त किया गया. इसके अलावा जुआ अधिनियम के अंतर्गत 6 मामलों में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 48,184 रुपए का सामान जब्त किया गया.
उपरोक्त सभी ऑपरेशन संयुक्त रूप से नागपुर सिटी पुलिस द्वारा किए गए थे. इसके आगे की कार्रवाई भी प्रभावशाली तरीके से हो इसलिए ट्रैफिक विभाग ने आवाहन किया है कि नागरिक वाहन चलते समय वाहन से संबंधित सभी दस्तावेज़ अपने साथ रखे.
from Nagpur Today : Nagpur News https://ift.tt/35gEgbw
via
No comments