बैंक सर्वर की समस्या से नागपुर के ग्राहक हो रहे है परेशान

नागपुर-बैंक सर्वर डाउन होने के कारण ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खासकर बैंक ऑफ़ बड़ौदा में जिन ग्राहकों के खाते है, उनका न तो आरटीजीएस हो पा रहा है, और ना ही एनईएफटी.
बैंक ऑफ़ बडौदा में नागपुर समेत नागपुर जिले के हजारों ग्राहकों के खाते है. लेकिन लगातार इस तरह की परेशानी होने के कारण ग्राहक अब बैंक पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे है.सर्वर डाउन के कारण बैंक की शाखाओं में जहां कामकाज कछुआ गति से हो रहा है, तो वहीं एटीएम व डेबिट-क्रेडिट कार्ड स्वेप मशीनें अधिकतर समय निष्क्रिय ही है.
इससे हजारों व्यक्तियों के लेन-देन रुके हुए हैं. धन निकासी का बुनियादी काम भी ठीक से नहीं हो पा रहा है. एटीएम से रुपये निकालने की कोशिश करने पर खाते से रुपये तो कट जा रहे हैैं, मगर हाथ कुछ नहीं आ रहा.
इस बारे में जब ‘ नागपुर टुडे ‘ की ओर से गांधीबाग स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा की शाखा में फ़ोन किया गया, कई बार समस्या जानने के लिए फ़ोन किया गया. लेकिन बैंक की तरफ से लैंडलाइन फ़ोन भी नहीं उठाया गया. इससे समझा जा सकता है कि बैंक कर्मी और अधिकारी ग्राहकों को लेकर कितने सुस्त और लापरवाह है.
बैंक सर्वर की समस्या से नागपुर के ग्राहक हो रहे है परेशान
from Nagpur Today : Nagpur News https://ift.tt/3qyqZ6C
via
No comments