Breaking News

पुणे: कोविशिल्ड बना रही सीरम इंस्टीट्यूट के नए प्लांट में लगी आग

Nagpur Today : Nagpur News

महाराष्ट्र के पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के टर्मिनल 1 गेट पर आग लग गई है. आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है. मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई है और आग बुझाने का काम जारी है.

महाराष्ट्र के पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के नए प्लांट के टर्मिनल 1 गेट में आग लग गई है. आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है. मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई है और आग बुझाने का काम जारी है. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ही कोरोना वैक्सीन कोविशिल्ड बना रही है, जिसकी आपूर्ति भारत समेत कई देशों में की जा रही है.

बताया जा रहा है कि पुणे के मंजरी में स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के नए प्लांट में आग लगी है. 300 करोड़ की लागत से बने इस प्लांट में कोरोना वैक्सीन कोविशिल्ड का बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन करने की योजना है. पिछले साल ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने इस प्लांट का उद्घाटन किया था, लेकिन अभी इस प्लांट में वैक्सीन का उत्पादन नहीं शुरू हो पाया है.

मौके पर दमकल की 7 से 8 गाड़ियां मौजूद है और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है. अभी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. आग लगने का कारण और टर्मिनल में कितने लोग फंसे हैं, इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है. दूर से ही प्लांट के ऊपर धुएं का काला गुबार दिखाई दे रहा है. पांच मंजिला इस प्लांट

 

पुणे: कोविशिल्ड बना रही सीरम इंस्टीट्यूट के नए प्लांट में लगी आग



from Nagpur Today : Nagpur News https://ift.tt/2M62lLA
via

No comments