Breaking News

राइडर ग्रुप ने चमचमाती साइकिल के साथ निकाली रैली, दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

Nagpur Today : Nagpur News

नागपुर: महाराष्ट्र में दीपावली के मौके पर एक साइकिलिंग ग्रुप ने अनोखे अंदाज में पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। नागपुर में हॉक राइडर्स नाम के इस समूह ने रौशनी से चमचमाती साइकिलों के साथ रैली निकाली। समूह के एक सदस्य अजय बंसोड़ ने कहा कि उनका उद्देश्य पर्यावरण के लिए पर्यावरण के अनुकूल दिवाली मनाने और साइकिल चलाने को बढ़ावा देना है।

गौरतलब है कि दुनिया भर में फैली कोरोना महामारी और बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए कई राज्यों की सरकारों ने लोगों से दीपावली में पटाखे नहीं जलाने की अपील की है। इतना ही नहीं कई जगहों पर पटाखों की बिक्री पर बैन लगाने के साथ जुर्माने भी लगाए गए हैं।

राइडर ग्रुप ने चमचमाती साइकिल के साथ निकाली रैली, दिया पर्यावरण बचाने का संदेश



from Nagpur Today : Nagpur News https://ift.tt/2UxwvrX
via

No comments