Breaking News

हाजी हैदर अली दोसानी बने INTUC के प्रदेश उपाध्यक्ष

Nagpur Today : Nagpur News

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की अनुशंसा पर की गई नियुक्ति


नागपुर – हैदरअली दोसानी नागपुर में छात्र जीवन से सक्रिय हैं, स्थानीय स्तर पर सक्रिय रहते उन्हें कई चुनावों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न राज्यों में बतौर चुनाव के रूप में काम करने का मौका मिला।

केंद्र में कांग्रेस के शासन में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री कमलनाथ की सिफारिश पर हैदरअली दोसानी को अखिल भारतीय हैंडलूम बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया था। इनकी की अनुशंसा पर महाराष्ट्र प्रदेश INTUC अध्यक्ष जयप्रकाश छाजेड़ ने प्रदेश INTUC का उपाध्यक्ष नियुक्त कर उन्हें नई जिम्मेदारी दी।

अपनी इस नियुक्ति पर हैदरअली दोसानी ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ,अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव मुकुल वासनिक,एआईसीसी महासचिव रणदीपसिंह सुरजेवाला,महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एच के पाटिल और महाराष्ट्र प्रदेश INTUC के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश छाजेड़ का आभार माना।

हैदरअली दोसनी की इस नई जिम्मेदारी पर प्रताप ताटे, नरेश बर्वे,शृणु वियनवार आदि ने अभिनंदन किया हैं और उम्मीद जताई कि बतौर INTUC नेता पक्ष और मजदूर हित में उल्लेखनीय कार्य करेंगे।

NGP Intuc

हाजी हैदर अली दोसानी बने INTUC के प्रदेश उपाध्यक्ष



from Nagpur Today : Nagpur News https://ift.tt/3nnY1UR
via

No comments