Corona Virus Caller Tune: लोगों को अब पसंद नहीं आ रही Amitabh Bachchan की आवाज, कोर्ट में याचिका दाखिल

Corona Virus Caller Tune: कोरोना संक्रमण से लोगों को आगाह करने के लिए भारत सरकार ने कॉलर ट्यून में अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज में मोबाइल से एक संदेश भेजने की शुरुआत की थी, जिसमें अमिताभ बच्चन कोरोना से बचाव के लिए लोगों को सुरक्षा मानक का पालन करने का संदेश देते हैं. ये संदेश अब लगता है लोगों को परेशान करने लगा है, इस वजह से दिल्ली हाईकोर्ट में इस कॉलर ट्यून के खिलाफ याचिका दायर की गई है, जिसमें कॉलर ट्यून से अमिताभ बच्चन की आवाज को हटाने की मांग की गई है.
कॉलर ट्यून में ये बोलते हैं अमिताभ….
कॉलर ट्यून में अमिताभ बच्चन बोलते हैं, नमस्कार, हमारा देश और पूरा विश्व आज कोविड-19 की चुनौती का सामना कर रहा है. कोविड-19 अभी खत्म नहीं हुआ है, ऐसे में हमारा फर्ज है कि हम सतर्क रहें. इसलिए जब तक दवाई नहीं, तब तक कोई ढिलाई नहीं. कोरोना से बचाव के लिए जरूरी है, नियमित रूप हाथ धोना, मास्क पहनना और आपस में उचित दूरी बनाए रखना. याद रखिए दो गज दूरी, मास्क है जरूरी. खांसी बुखार या सांस लेने में कठिनाई होने पर हेल्पलाइन नंबर 1075 पर संपर्क करें.
बता दें कि जिस समय देश में कोरोना पीक पर था, उस वक्त लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी देने के लिए कॉलर ट्यून में एक संदेश भेजा जा रहा था जिसमें किसी को भी फोन करने पर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज में पहले एक संदेश सुनवाई देता है, उसके बाद ही फोन लगता है. लेकिन जैसे-जैसे कोरोना के मामले कम होने लगे हैं वैसे-वैसे फोन के इस कॉलर ट्यून से लोगों का मन अब भरता जा रहा है. इसीलिए इस संबंध में अब दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है और कहा गया है कि कॉलर ट्यून से अमिताभ बच्चन की आवाज में दिया जाने वाला संदेश अब बंद किया जाना चाहिए.
from Nagpur Today : Nagpur News https://ift.tt/2Xlz9Cw
via
No comments