Breaking News

लोगों की गर्दन काटनेवाले नायलॉन मांजे को बेचनेवाले दो आरोपियों पर कार्रवाई

Nagpur Today : Nagpur News

लकड़गंज पुलिस ने जब्त की 96 चकरिया

नागपूर :कई लोगों के और वाहनचालकों के गले काटनेवाले ऐसे नायलॉन मांजे की बिक्री करनेवाले मस्कासाथ के आरोपी हर्षल वैरागड़े और प्रवीण डांगरे पर लकड़गंज पुलिस ने कार्रवाई कर इनके पास से घातक नायलॉन मांजे की 96 चक्रिया जब्त की है.

आरोपी वैरागड़े और डांगरे कई दिनों से नायलॉन मांजे के गोरखधंदे में शामिल है. इस मांजे के कारण कई मासूम लोगों के गले कट जाते है. तो कई लोगों की जान भी चली जाती है. लेकिन पैसों के लालच में यह नायलॉन मांजा बेचनेवाले दुकानदार और व्यापारी इन्हे किसी भी जान की कोई फ़िक्र नहीं रहती, इन्हे केवल पैसा ही दिखाई देता है. इस वर्ष लोगों की जान पर कोई आफत न आये और किसी का गला न कटे, इस उदेश्श्य को ध्यान में रखकर नागपुर पुलिस आयुक्त ने नायलॉन मांजा बेचने, जमा करने और उपयोग करने पर पाबंदी लगाई है. मांजा बेचनेवाले, उसको स्टॉक करनेवाले और इसका उपयोग करनेवालों पर कड़क कार्रवाई के आदेश पुलिस को दिए गए है. इसी के आधार पर लकड़गंज पुलिस स्टेशन के हवालदार अरुण धर्मे को इतवारी मस्कासाथ के आरोपी वैरागड़े और डांगरे नायलॉन मांजे की बिक्री करने की जानकारी मिली थी. इसके साथ ही गोदाम में मांजे का स्टॉक रखने की जानकारी भी मिली थी. इसके आधार पर सोमवार शाम को लकड़गंज पुलिस ने प्रवीण डांगरे के गोदाम में छापा मारा. यहांपर पुलिस को 96 मांजे की चकरिया मिली. थानेदार पराग पोटे और उनके सहयोगियों ने आरोपी वैरागड़े और डांगरे पर आदेश के उल्लंघन और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के अनुसार कार्रवाई की है.

लोगों की गर्दन काटनेवाले नायलॉन मांजे को बेचनेवाले दो आरोपियों पर कार्रवाई



from Nagpur Today : Nagpur News https://ift.tt/3ogdffZ
via

No comments