Breaking News

महापौर चुनाव : ऑनलाइन व्यवस्था लड़खड़ाई,थमी प्रक्रिया

Nagpur Today : Nagpur News

नागपुर: आज नागपुर मनपा में महापौर-उपमहापौर चुनाव ऑनलाइन हो रहा।लेकिन ऑनलाइन व्यवस्था उच्च स्तरीय न होने के कारण थोड़े थोड़े देर में लड़खड़ा जा रही। इसलिए व्यवस्था सुधारने तक चुनाव प्रक्रिया थम जा रही थी।।

महापौर चुनाव हेतु नगरसेवकों के मतदान का पंजीयन शुरू था ,इसी बीच भाजपा के वरिष्ठ नगरसेवक व एमएलसी प्रवीण दटके ने चुनाव हेतु मुख्य कक्ष स्थाई समिति सभागृह में उपस्थित मनपा प्रशासन के समक्ष उन सब को फटकार लगाई की सभी सदस्यों को स्थाई रूप से म्यूट क्यों किया गया। सदस्यों को यहाँ की सूचना का आवाज नहीं आ रहा। व्यवस्था में सुधार करें अन्यथा पीठासीन अधिकारी व जिलाधिकारी से शिकायत की जाएगी।जबकि पीठासीन अधिकारी निकट के कक्ष में उपस्थित थे।

इसके बाद सत्तापक्ष संदीप जाधव ने भी जिलाधिकारी से वर्तमान व्यवस्था पर खेद जताई।

चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी न हो इसलिए इस भाजपा ने अपने सभी नगरसेवकों को मनपा मुख्यालय में बुला लिया था,इसके बाद उन्हें ज़ोन के हिसाब से विभिन्न सभापतियों के कक्ष में उनके बैठने की व्यवस्था की थी। इसके अलावा सत्तापक्ष कार्यालय,महापौर- उपमहापौर कार्यालय में ऑनलाइन चुनाव हेतु ढुलमुल व्यवस्था की गई थी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान 11.30 बजे ऑनलाइन व्यवस्था ठप्प हो गई थी।जिसे व्यवस्थित करने में वक़्त लगा। इस संदर्भ में जिलाधिकारी व पीठासीन अधिकारी से मिलने सत्तापक्ष नेता संदीप जाधव,अधिवक्ता धर्मपाल मेश्राम आदि आए और उन्हें वर्तमान परिस्थितियों से अवगत करवाए।बाद में लड़खड़ाई व्यवस्था के मध्य ज़ोन के क्रम वार नगरसेवकों की वोटिंग पंजीकृत की गई। लगभग 12.30 बजे पुनः ऑनलाइन व्यवस्था लड़खड़ा गई।

इसके पूर्व कांग्रेस में महापौर चुनाव हेतु उपजी गुटबाजी के बीच तानाजी वनवे गुट से महापौर पद के उम्मीदवार मनोज गावंडे अपना नाम वापिस लिया। इसके बाद मैदान में कांग्रेस से महापौर पद के लिए रमेश पुणेकर कायम रहे।

फिलहाल चुनाव प्रक्रिया थमी हुई हैं, जब तक व्यवस्था ठीक नहीं हो जाती।

महापौर चुनाव : ऑनलाइन व्यवस्था लड़खड़ाई,थमी प्रक्रिया



from Nagpur Today : Nagpur News https://ift.tt/3hHzFnQ
via

No comments