Breaking News

दर्दनाक : कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे दादा और पोते की बाइक को टिप्पर ने उड़ाया, दोनों की मौत

Nagpur Today : Nagpur News

नागपुर- सिहोर से काटोल अपनी बाइक से काटोल स्थित रिश्तेदार के घर निकले दादा और मासूम पोते की बाइक को टिप्पर द्वारा टक्कर मारने से दोनों की ही दर्दनाक मौत हो गई. मध्यप्रदेश के सिहोर जिले के सोटिया में रहनेवाले 65 साल के मन्नू अल्लाउद्दीन खान और उनका 12 साल का पोता फरहान खान अपने काटोल स्थित रिश्तेदार के घर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने गांव से निकले थे. सिहोर से काटोल का अंतर 250 किलोमीटर है. वे सावरगांव से काटोल की दिशा में जब आ रहे थे तो तेज रफ़्तार टिप्पर ने इनकी बाइक को टक्कर मार काफी दूर तक घसीटा. जिसके कारण काफी मार लगने की वजह से दोनों की ही जगह पर मृत्यु हो गई. जानकारी के अनुसार इस मार्ग से लगातार रेती के टिप्पर चलते है और आशंका जताई जा रही है की जिसने इनको टक्कर मारी है वो टिप्पर ही होगा. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों के शवों को काटोल के ग्रामीण रुग्णालय में भेजा गया है. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहनचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

देखने में आया है की कई जगहों पर आउटर नागपुर में टिप्पर से रेत का परिवहन काफी बढ़ गया है और यह टिप्पर काफी ते गति से चलायें जाते है. कई बार इसके शिकार सड़क पर दूसरे वाहनचालक होते है.

दर्दनाक : कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे दादा और पोते की बाइक को टिप्पर ने उड़ाया, दोनों की मौत



from Nagpur Today : Nagpur News https://ift.tt/3hO5NGu
via

No comments