AG ENVIRO के सैकड़ों कर्मियों ने किया हड़ताल
– नेतृत्वकर्ता युगल विदावत ने कहा जायज मांगों को लेकर किया गया आंदोलन,काम पर लौट आओ नहीं तो कल से नई भर्ती की चेतावनी दी प्रबंधन ने

नागपुर : कनक को हटाकर लुभावने वादे कर AG ENVIRO को एक वर्ष पूर्व मनपा प्रशासन ने जोन 1 से जोन 5 क्षेत्र का कचरा संकलन का ठेका दिया था. AG ENVIRO की अड़ियल नित के कारण लगभग प्रत्येक माह उनके कर्मियों द्वारा हड़ताल किया जा रहा.इस क्रम में आज भी सुबह से 4 जोन के लगभग 300 कर्मियों ने हड़ताल कर दिया,इसके बाद AG ENVIRO प्रबंधन मामला बिगड़ता देख हड़ताल में शामिल कर्मियों को सतत चेतावनी दे रहे कि काम पर अविलंब लौट आओ वर्ना कल से नई भर्ती शुरू कर दी जाएगी। इस हड़ताल पर मनपा प्रशासन मूक प्रदर्शन कर AG ENVIRO और आंदोलनकारियों को हवा दे रहा.
हड़ताल करने वाले कर्मियों के प्रतिनिधि युगल विदावत ने जानकारी दी कि आज सुबह पहली पारी से ही कर्मियों ने प्रबंधन के कामगार विरोधी नीति से क्षुब्ध होकर हड़ताल कर दिया हैं,जिसमें वाठोड़ा सेंटर छोड़ लगभग सभी सेंटर अंतर्गत काम बंद हैं.
हड़ताल के पीछे का वजह पूछने पर विदावत ने जानकारी दी कि लगभग ढाई माह पहले 80 कर्मियों को अकारण नौकरी से निकाल दिया,इनसे नौकरी देने के एवज में 20 से 30 हज़ार रूपए लिए गए थे.चूँकि अब AG ENVIRO के संचालन के लिए नया प्रशासन ने जिम्मेदारी संभाल ली हैं,वे हड़ताल करने वाले कर्मियों को काम पर लौटने हेतु दबाव बना रहे और यह भी चेतावनी दे रहे कि जो काम पर नहीं लौटेगा,उनकी जगह नई भर्ती की जाएगी।
ttps://youtu.be/cBsHMUZlVpM
हड़ताल के प्रमुख कारण
– विदावत ने जानकारी दी कि पहले निकाले गए एक भी कर्मी को पुनः नियुक्ति नहीं की जाएगी।
– नई भर्ती करने पर प्रबंधन को नौकरी के इच्छुकों से पुनः 20 से 30 हज़ार रूपए की अतिरिक्त आय होगी।
– कार्यरत कर्मियों के ESIC और PF नियमित नहीं भरे जा रहे,जबकि मासिक वेतन से काट ली जा रही,इस कारण कर्मियों को समय पर लाभ नहीं मिल रहा.
–
AG ENVIRO के सैकड़ों कर्मियों ने किया हड़ताल
from Nagpur Today : Nagpur News https://ift.tt/3br23JO
via
No comments