Breaking News

21 वर्ष के आरोपी से 28,760 रुपए का गांजा जब्त किया

Nagpur Today : Nagpur News

नागपुर- आरक्षक प्रवीण कुमार गुर्जर के साथ आरक्षक कृष्णकुमार मीना, चंद्रपुर आरपीएफ निरीक्षक एन.पी.सिंह के आदेशानुसार विशाखापत्तनम-नई दिल्ली एक्सप्रेस में चंद्रपुर से नागपुर तक गश्त कर रहे थे. इस दौरान एक 21 वर्ष का लड़का संदिग्ध हालत में दिखाई दिया. उसके पास एक बैग थी, उससे गांजे की बदबू आ रही थी, उससे टीम द्वारा पूछताछ करने पर उसने बताया की इस बैग में गांजा है और एक बैग है, उसमें भी गांजा है. आरपीएफ पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है और उसके पास से 2.876 किलोग्राम 28,760 रूपए का गांजा जब्त किया है.

इस आरोपी का नाम वेगिराजु मुरली क्रिशनम राजु वल्द सत्यनारायन है और इसकी उम्र केवल 21 वर्ष है. आंध्रप्रदेश के मांडापेटा, 34-24-15/7, वीरबद्रपुरम का वो रहनेवाला है. इसके बाद इसकी सूचना स्टाफ व्दारा थाना प्रभारी चंद्रपुर को तथा DSCR / NGP को दी गयी. आरोपी को नागपुर जीआरपी के हवाले किया गया है.

21 वर्ष के आरोपी से 28,760 रुपए का गांजा जब्त किया



from Nagpur Today : Nagpur News https://ift.tt/3hKGCoj
via

No comments