Breaking News

VSSS की बहिनो ने अनाथ बच्चों द्वारा निर्मित दिए दीपावली के लिए खरीद आदर्श प्रस्तुत किया।

Nagpur Today : Nagpur News

सभी महिलाओं ने चीन निर्मित दीपावली सामानों का बहिष्कार किया

नागपुर,मातृ शक्ति केंद्र नागपुर में वहां की बेटियां जो बहुत सुंदर मिट्टी के दिए और मटकी को बनाती है।VSSS पूर्व नागपुर महिला टीम ने द्वारा निर्णय लिया कि उनके घरों में इस वर्ष मातृ शक्ति केंद्र की अनाथ बेटियां दिए और मटकी बनाती है।

उनसे ही खरीद कर इस दीपावली में VSSS की सभी बहिने इसका उपयोग करेंगी ,ताकि उनकी आर्थिक मदद और स्वयोजगार को प्रोत्साहन मिले।।सभी बहिनों ने चीन के बने दियों और अन्य सभी सामानों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया।।शनिवार को मातृ शक्ति केंद्र की बच्चीयों के दिये, मटकी की प्रदर्शनी सिंधु भवन वर्धमान नगर में रखी गयी जिसमे VSSS महाराष्ट्र के अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने रिबिन काट प्रदर्शनी का उदघाटन किया साथ मे महाराष्ट्र महिला टीम की कार्यकारी अध्यक्ष डॉ हिना मुनियार ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट मीरा भमभवानी,नागपुर VSSS के महासचिव महेश ग्वालानी, पूर्व नागपुर की अध्यक्ष अर्चना छाबरिया,उपाध्यक्ष मीता चावला महासचिव हितिशा मुलतानी, विदर्भ टीम महिला अध्यक्ष कंचन जगयासी उपाध्यक्ष नीलम आहूजा महासचिव रिचा केवलरमानी ,नागपुर महिला टीम की कार्याध्यक्ष विद्या बाखरू महासचिव पूजा मोरयानी युवा टीम से शिल्पा तलरेजा, सुनीता जेसवानी।

करिश्मा मोटवानी,रितिका भोजवानी भावना दयानी ,पार्वती ग्वालानी, साक्षी थारवानी , अनिता नागवानी,विधि सुगंध,सुमन आहूजा सहित भारी में बहिने उपस्तिथ होकर सभी सामग्री खरीद की, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रताप मोटवानी का सत्कार पूर्व नागपुर महिला अध्यक्ष श्रीमती अर्चना छाबरिया, हितिशा मुलतानी,सुनीता जेसवानी ने किया, डॉ हिना मुनियार का स्वागत शिल्पा तलरेजा, महेश ग्वालानी का सत्कार मीता चावला , मीरा भमभवानी ,कंचन जगयासी का सत्कार करिश्मा मोटवानी और भावना दयानी ने किया मोटवानी ने अपने संबोधन में कहा कि आप सभी बहिनो ने अनाथ बेटियों के द्वारा दीवाली के लिए दिए लेकर उन लोगों की आर्थिक मदद की है और उनको मोटिवेशन कर आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी दी हैआप सभी को उनकी ढेर सारी दुआएं मिलेंगी वैसे भी दीपावली में घर के लिए दिए,मटकी खरीदने ही पड़ते है ,

बाजार से चीन निर्मित दिए खरीदने की जगह उन अनाथ बच्चियों से दिए खरीद कर आपने एक आदर्श प्रस्तुत कर समाज मे मिसाल कायम की है और मानवता का कार्य कर पुण्य कमाया है।। आज सभी बहिनो ने चीन निर्मित दिये या अन्य कोई भी समान नही खरीदने का संकल्प कर बहिष्कार करने का जो निर्णय लिया वह बेमिसाल है में आप सभी बहिनों का इसके लिए अभिनन्दन करता हु।अंत मे महेश ग्वालानी ने आभार माना। मीता चावला और भावना दयानी ने अनाथ बच्चों द्वारा निर्मित दियो और मटकी महिला परिवारों को बिक्री कर सहयोग दिया।।।
प्रताप मोटवानी

VSSS की बहिनो ने अनाथ बच्चों द्वारा निर्मित दिए दीपावली के लिए खरीद आदर्श प्रस्तुत किया।



from Nagpur Today : Nagpur News https://ift.tt/3n4q4ZN
via

No comments