Breaking News

अब चेन्नई-अहमदाबाद के लिए प्रतिदिन सुपरफास्ट ट्रेन चलेगी

Nagpur Today : Nagpur News

नागपुर- त्योहारों को ध्यान में रखकर यात्रियों की यात्रा सुविधा एवं प्रतिक्षा सूची को ध्यान में रखते हुये अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मध्य रेल, नागपुर मंडल से चलने वाली सुपरफास्ट विशेष गाड़ी नंबर 02656 चेन्नई – अहमदाबाद दिनांक 22.11.2020 से एवंम सुपरफास्ट विशेष गाड़ी संख्या 02655 अहमदाबाद – चेन्नई दिनांक 23.11.2020 से प्रतिदिन चलेगी.

यह गाडी 02656 चेन्नई – अहमदाबाद सुपर-फास्ट विशेष गाड़ी प्रतिदिन दिनांक 22.11.2020 को 10.10 बजे चेन्नई से रवाना होगी तथा अहमदाबाद दुसरे दिन 18.00 बजे पहुचेगी. इसके साथ ही 02655 अहमदाबाद – चेन्नई सुपर-फास्ट विशेष गाड़ी प्रतिदिन दिनांक 23.11.2020 को 22.00 बजे अहमदाबाद से रवाना होगी तथा तिसरे दिन 04.45 बजे चेन्नई पहुचेगी.

इसके हॉल्ट बल्लारशाह, चंद्रपुर, वरोरा, वर्धा, धामनगाँव, बड़नेरा, अकोला, शेगाँव, नांदुरा, मलकापुर, भुसावल, जलगांव रहेंगे. इसमें कुल 22 कोच होंगे. जिसमे 1 फ़र्स्ट क्लास एसी, 1 वातानुकूलित 2 टीयर, 2 वातानुकूलित 3 टीयर, 10 शयनयान, 02 सेकंड क्लास, 1 पैंट्री कार, 2 एस एल आर रहेंगे .

मध्य रेल, नागपुर मंडल के अनुसार सभी गाड़ियों में आरक्षित कोच रहेंगे तथा केवल कन्फ़र्म टिकिट यात्री ही यात्रा कर सकते है ,यात्रीयों को यात्रा के दौरान मास्क का इस्तेमाल, सामाजिक दुरी बनाए रखना, कोविड – 19 से संबधित नियमावली का पालन करना होगा.

अब चेन्नई-अहमदाबाद के लिए प्रतिदिन सुपरफास्ट ट्रेन चलेगी



from Nagpur Today : Nagpur News https://ift.tt/3pATocq
via

No comments