Breaking News

एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन ( बापू कुटी ) पर महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अभिवादन

Nagpur Today : Nagpur News

स्वच्छता ही सेवा : मेट्रो अधिकारी,कर्मचारी व मेट्रो कामगार ने दिया सफाई अभियान मे योगदान

नागपुर : महा मेट्रो कि ओर से वर्धा मार्ग स्थित एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन यहां सेवाग्राम (वर्धा) बापू कुटी के धर्तीवर मेट्रो स्टेशन परिसर मे बापू कुटी की प्रतिकृती तयार की गई है ! बापू कुटी की संकल्पना महा मेट्रो के प्रबंध निदेशक डॉ. ब्रजेश दीक्षित इनकी है .

महा मेट्रो कि ओर से एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन यहा बापू कुटी मे महात्मा गांधी इनके १५१ वी जयंती के उपलक्ष्य मे महात्मा गांधी इनके प्रतिमा को माल्यार्पण कर अभिवादन किया गया.इस दौरान संचालक (रोलिंग स्टॉक) श्री. सुनील माथूर, संचालक (वित्त) श्री. एस. शिवमाथन,कार्यकारी संचालक श्री. अनिल कोकाटे, श्री.नरेश गुरबानी,श्री. देवेंद्र रामटेव्कर,श्री.महादेव स्वामी,श्री.अरुण कुमार और अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.

स्वच्छता ही सेवा : आज २ अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी इनके जयंती के उपलक्ष्य मे स्वच्छता ही सेवा यह दिन भारत मे मनाया जाता है,इसी तारतम्य मे आज महा मेट्रो,नागपुर द्वारा हाल ही मे मनीष नगर आरओबी (रेल्वे ओवर ब्रिज) पूर्ण हुए निर्माण कार्य स्थल साथ ही परिसर मे सफाई अभियान किया गया .

आज सुबह सोशल डिस्टंसिंग का पालन कर महा मेट्रो कि ओर से अधिकारी,कर्मचारी व कामगारो ने इस सफाई अभियान मे बडे पैमाने मे योगदान दिया ! सामाजिक दायित्व का संदेश देते हुए महात्मा गांधी इनके जयंती के उपलक्ष्य मे यशस्वी रूप से महा मेट्रो के अन्य निर्माणाधीन कार्यस्थल पर स्वच्छता अभियान किया गया.

एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन ( बापू कुटी ) पर महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अभिवादन



from Nagpur Today : Nagpur News https://ift.tt/34jIOwI
via

No comments