Breaking News

Video : Covid-19 के लॉकडाउन में भी Ocw ने दी नागपुरवासियों को लगातार सुविधा

Nagpur Today : Nagpur News

नेहरू नगर झोन के प्रमुख श्रीकुमार नायर ने दी जानकारी

नागपुर– नागपुर में कोविड़-19 (Covid-19) की महामारी के बीच जब लॉकडाउन (Lockdown) हुआ था. तब भी नागपुर शहर में पिने के पानी की किसी भी तरह की परेशानी शहरवासियों को ओसीडब्ल्यू, (ऑरेंज सिटी वाटर प्राइवेट लिमिटेड) Ocw (Orange City Water Private Limited) ने नहीं होने दी. ओसीडब्ल्यू (Ocw) ने 24 घंटे (24 x 7) नागपुरवासियों को सेवा दी है. जिस समय कोविड़-19(Covid-19) शहर में चरम पर था, उस दौरान भी पूरी सुरक्षा के साथ ओसीडब्ल्यू (Ocw) की टीम ने नागरिकों को अविरत सेवा दी है और किसी भी नागरिक को नल की या पानी की समस्या होने पर तुरंत उसकी सहायता भी है.

कोविड़-19 (Covid-19) के दौरान किस तरह से नागपुर के नागरिकों को सुविधा पहुंचाई गई है. इस बारे में ओसीडब्ल्यू (Ocw) के नेहरू नगर झोन के प्रमुख (Ocw – Nehru Nagar Zone-Head) श्रीकुमार नायर (Shreekumar Nair) ने ‘ नागपुर टुडे ‘ (Nagpur Today) से बातचीत की. उन्होंने जानकारी देते हुए कहा की कोविड़-19 (Covid-19) के दौरान नागरिकों के फ़ोन आने पर उनसे पूंछा जाता था कि आपके परिसर में कोरोना मरीज है, या फिर आपका घर कंटेमिनेटेड झोन (Contaminated zone) में है क्या. इसके बाद अगर ऐसा रहा तो वहां पर हमारी टीम के लोग पीपीई (PPE) किट पहनकर जाते थे. काम करने में दिक्कत होती थी, फिर भी किया. उन्होंने बताया की अब कंटेमिनेटेड झोन (Contaminated Zone) नहीं है, जिसके कारण मरीजों का पता नहीं चल पाता है. ऐसे में हमारी टीम के सदस्य ग्राहकों के घर के बाहर से पूछकर या दुसरो से जानकारी लेकर काम करते है.

कंटेमिनेटेड झोन (Contaminated Zone) में काम करने को लेकर श्रीकुमार नायर (Shreekumar Nair) ने बताया की काफी मुश्किल होता है. ऐसे में काम करनेवाले और जानेवाले दोनों को डर लगता था. टीम के लोगों को मॉरली सपोर्ट और बूस्ट (Morale Boost And Support) किया जाता था. उन्हें समझाया जाता था , उन्हें भरोसा दिलाया जाता था. इस तरह से नागरिकों की पानी की समस्याओ को हल किया गया

उन्होंने बताया की उपयोगिता (Utility) वाली सर्विस होने के कारण जहां भी जाएं, नागरिक जमा हो जाते है. इसलिए टीम के लोगों को दूर रहने के लिए कहा गया था. उन्होंने बताया की अब भी लोग काम करते समय इक्कठा हो जाते है. यह थोड़ी चिंता की बात है.

उन्होंने बताया की इस कोविड़-19 (Covid-19) के दौरान टीम से रोजाना खुले में मिलता हूं. रोजाना टीम के लोगों से समस्याएं पूँछी जाती है, रोजाना टीम के लोगों का टेम्परेचर (Temperature) और ऑक्सीजन लेवल (Oxygen level) चेक करने के बाद ही इन्हे फिल्ड पर भेजा जाता है. टीम के किसी भी सदस्य को समस्याएं आने पर उनकी मदद की जाती है और उनकी सहायता की जाती है.

Video : Covid-19 के लॉकडाउन में भी Ocw ने दी नागपुरवासियों को लगातार सुविधा



from Nagpur Today : Nagpur News https://ift.tt/330Jnfb
via

No comments