Breaking News

कोरोनावायरस : भारत में पिछले 24 घंटे में 86,508 नए मामले, 1,129 की मौत

Nagpur Today : Nagpur News

नागपुर– भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस (Coronavirus) का खौफ देखने को मिल रहा है. अभी तक 3.18 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 9.76 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में भी हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 57,32,518 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (बुधवार सुबह 8 बजे से लेकर गुरुवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 86,508 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 87,374 मरीज ठीक हुए.लगातार छठवें दिन कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या संक्रमित होने वालों से ज्यादा है.

24 घंटों में देश में 1129 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है. अब तक कुल 46,74,987 मरीज ठीक हो चुके हैं. 91,149 लोगों की जान गई है. 9,66,382 एक्टिव केस हैं. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 81.55 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 7.47 प्रतिशत है. 23 सितंबर को 11,56,569 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए. अभी तक कुल 6,74,36,031 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

सितंबर महीने में अब तक COVID-19 के 21,11,273 नए मामले सामने आए हैं. 19,00,186 लोग ठीक हुए हैं. 26,680 कोरोना मरीजों की मौत हुई है. यह बात भी गौर करने वाली है कि 2 सितंबर से अब तक लगातार रोजाना 1000 से ज्यादा मौत हो रही हैं. बताते चलें कि देश के लगभग सभी राज्यों से कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं. कई राज्य ऐसे भी हैं, जो इस महामारी से मुक्त हो चुके थे लेकिन प्रवासियों के राज्य में दाखिल होने से वह फिर से इस संक्रमण की जद में आ गए. कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है.

कोरोनावायरस : भारत में पिछले 24 घंटे में 86,508 नए मामले, 1,129 की मौत



from Nagpur Today : Nagpur News https://ift.tt/2Ezt6oo
via

No comments