Breaking News

सोनिया गांधी पर सवाल उठाने वाले सभी 23 नेताओं की BJP से साठगांठ- राहुल गांधी

Nagpur Today : Nagpur News

नागपुर– कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC Meeting) की आज अहम बैठक हो रही है. इसमें पार्टी की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की है. उन्होंने सदस्यों से कहा है कि वह नया पार्टी अध्यक्ष चुनें. वहीं इस बैठक के एक दिन पहले 23 कांग्रेस नेताओं की ओर से सोनिया गांधी को लिखा पत्र सामने आया है. इस पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने इन सभी 23 नेताओं की आलोचना की है. राहुल गांधी ने कहा है कि इन सभी नेताओं की बीजेपी से साठगांठ हैं.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी में नेतृत्व के मुद्दे पर सोनिया गांधी को पत्र लिखने वाले नेताओं पर निशाना साधा. सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में कहा कि जब हम राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में विरोधी ताकतों से लड़ रहे थे और सोनिया अस्वस्थ थीं तो उस समय यह पत्र क्यों लिखा गया?

नेतृत्व के मुद्दे पर कांग्रेस के दो खेमों में नजर आने की स्थिति बनने के बीच पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई सीडब्ल्यूसी की बैठक वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हो रही है. सीडब्ल्यूसी की बैठक से एक दिन पहले रविवार को पार्टी में उस वक्त नया सियासी तूफान आ गया जब पूर्णकालिक एवं जमीनी स्तर पर सक्रिय अध्यक्ष बनाने और संगठन में ऊपर से लेकर नीचे तक बदलाव की मांग को लेकर सोनिया गांधी को 23 वरिष्ठ नेताओं की ओर से पत्र लिखे जाने की जानकारी सामने आई.

हालांकि, इस पत्र की खबर सामने आने के साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ एवं युवा नेताओं ने सोनिया और राहुल गांधी के नेतृत्व में भरोसा जताया और इस बात पर जोर दिया कि गांधी परिवार ही पार्टी को एकजुट रख सकता है.

इसी मुद्दे पर महाराष्ट्र के मंत्री सुनील केदार ने भी आक्रमक तरीके से चिट्टी लिखनेवाले महाराष्ट्र के नेताओ पर नाराजगी जाहिर की है.

सोनिया गांधी पर सवाल उठाने वाले सभी 23 नेताओं की BJP से साठगांठ- राहुल गांधी



from Nagpur Today : Nagpur News https://ift.tt/3gleJAV
via

No comments