तुकाराम मुंढे का दूसरी जगह न करे ट्रांसफर, बळीराजा पार्टी ने लिखा सीएम को पत्र

नागपुर– मनपा आयुक्त तुकाराम मुंढे के काम से नागपुर की जनता प्रभावित हैं. ऐसे ही इमानदार, कर्तबगार अधिकारी की नागपुर मैं जरुरत हैं. बळीराजा पार्टी भी मनपा आयुक्त के काम से खुश हैं. मुंढे नागपुर का विकास अच्छी तरह और बेफिजूल खर्चोपर रोक लगाकर विकास करेंगे और जनता का पैसा मुलभूत विकास मैं ही लगाएगे. ऐसा भरोसा बळीराजा पार्टी के विदर्भ महासचिव शेखर दंताळे ने जताया है.
उन्होंने कहा की 2019 मैं नागनदी साफ-सफाई पर जो खर्चा हुआ उसका 60% बचाकर 2020 मैं बेहतरीन साफसफाई करके दिखाई. ” ना खाऊंगा.. ना खाने दूंगा. ऐसा काम मुंढे कर रहे है.
जनता के पैसे का सदुपयोग होना चाहिये.कोरोना जैसे महामारी को रोकने के लिये काफी कडक कदम उठाने पड रहें हैं और ये नागपुर शहर के लिये नियम भी जरूरी हैं, नही तो पुरा नागपुर शहर इस कोरोना के जाल मैं फस जाता.
नागपुर के जनता के हित के लिये एवं नागपुर शहर विकास के लिये ऐसे ही अधिकारी की आवश्यकता हैं. इसलिए मनपा आयुक्त तुकाराम मुंढे का कार्यसमय पुरा होने तक नागपुर मनपा आयुक्त पद से कही पर भी अन्य जगह तबादला ना करे. ऐसी मांग शेखर दंताळे, विदर्भ महासचिव, बळीराजा पार्टी इन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उध्दव ठाकरे तथा नागपुर के पालकमंत्री डॉ. नितीन राऊत से तबादला रोकने के लिये पत्र लिखा हैं.
तुकाराम मुंढे का दूसरी जगह न करे ट्रांसफर, बळीराजा पार्टी ने लिखा सीएम को पत्र
from Nagpur Today : Nagpur News https://ift.tt/3hzeB2f
via
No comments