Breaking News

Horoscope Today 8 May 2020 Rashifal : वृश्चिक राशि में आए चंद्रमा, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Nagpur Today : Nagpur News

मेष: Horoscope Today आज का राशिफल 8 मई शुक्रवार को चंद्रमा का आगमन मंगल की राशि वृश्चिक में हुआ है। इस राशि में संचार करते हुए चंद्रमा वृश्चिक राशि वालोंं को आत्मबल और साहस प्रदान कर रहे हैं। जबकि मंगल की दूसरी राशि मेष वालों को आज संभलकर रहना होगा। आपके सितारे आज क्या कहते हैं देखिए….

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा न करें इसमें आपकी ही बेहतरी है। आज आपको अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक कार्य करना पड़ेगा। किसी बात को लेकर आपका मन अशांत रह सकता है।

वृषभ: आज किसी कलात्मक कार्य में आपकी रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी और प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, लाभ होगा। मेहमानों और मित्रों के साथ पार्टी पिकनिक और समूह भोजन का आयोजन करेंगे। विपरीत लिंगीय लोगों की तरफ आ‍कर्षण रहेगा।

मिथुन: आज ढेर सारी जिम्मेदारियों को निभाने का दिन है। आज सुबह से ही आपके अंदर नई शक्ति और उर्जा का संचार रहेगा। संघर्ष के साथ सफलता एवं धन प्राप्ति का योग है। सरकारी निर्णय आपके पक्ष में आने से आनंदित होंगे। गृहस्थजीवन में सुख-शांति रहेगी।

कर्क:बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी। आज दिन की शुरुआत कार्य-व्यवहार से जुड़ी समस्याओं को हल करने से होगी। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। मित्रों और स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा। परिजनों और मित्रों के साथ आनंददायी क्षण बिताएंगे।

सिंह: आज आपकी वाणी और व्यवहार वाद-विवाद का कारण बन सकता है। ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि आज सभी कार्य सावधानीपूर्वक करें। शत्रु पक्ष कमजोर होगा और दैनिक कार्यों की गति अनुकूल रहेगी। बौद्धिक प्रवृत्तियां या चर्चा में भाग लेना आपको पसंद आएगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा।

कन्या:आज सभी कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। सभी जगह अनुकूल परिस्थिति निर्मित होगी। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। लेखनकार्य या सृजनात्मक कृतियों की रचना करने के लिए दिन अच्छा है। नौकरी पेशावालों को कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिलेगी।

तुला: ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि आज का दिन आपका शुभ होगा। धन लाभ के योग हैं। परिश्रम करेंगे और मनोवांछित फल प्राप्त करने के नतीजे सामने आते जाएंगे। सार्वजनिक क्षेत्र में लाभ और प्रसिद्धि मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारी खुश रहने से प्रमोशन की संभावना बढ़ेगी।

वृश्चिक: आज बिना विचार किए साहसपूर्ण कार्य करें। सफलता साथ देगी और भावनात्मक संबंध स्थापित होंगे। परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। पिता तथा सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा।

धनु: आज आपका मन चलायमान रहेगा। ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि आज बिना सोच-विचार किए कोई कार्य न करें। अनावश्यक खर्च से बचें। सोच-समझकर ही यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें। धार्मिक और वरिष्ठ लोगों से मुलाकात सुखद रहेगी। कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन परेशान रह सकता है।

मकर: ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि आज प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। घर से लेकर कार्यालय तक और विद्यार्थियों से लेकर व्यापारियों तक सभी लाभान्वित रहेंगे। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में माता-पिता से मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम और सहयोग बढ़ेगा।

कुंभ:आज दिनभर व्यस्तता रहेगी। आलस्य से मुक्ति मिलेगी और तरोताजगी के साथ कार्यक्षेत्र में जुटे रहेंगे, कर्म प्रधान दिन है। घरेलू सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। नए संपर्क बनेंगे जो आगे चलकर आपको शुभ फल प्रदान करेंगे। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। माता नहीं पिता के गर्भ से जन्मी हैं गंगा मैय्या, ऐसे हुआ यह कारनामा

मीन: आज जितना विश्वास आप भाग्य पर करें उतना ही भरोसा स्वयं पर करें। आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने का सर्वोत्त्म योग आज बन रहा है। घर में कोई मांगलिक कार्य या उसकी तैयारी हो सकती है। परिजनों और मित्रों के साथ आनंददायी क्षण बिताएंगे।-

Horoscope Today 8 May 2020 Rashifal : वृश्चिक राशि में आए चंद्रमा, जानें सभी 12 राशियों का हाल



from Nagpur Today : Nagpur News https://ift.tt/3duRu6r
via

No comments