Breaking News

नागपुर: ‘सर्वे करने जाते हैं तो लोग देते हैं गालियां, मारते हैं पत्थर’

Nagpur Today : Nagpur News

नागपुर: देशभर में जारी कोरोना संक्रमण के बीच ऐसी कई घटानाएं सामने आईं हैं, जिसमें लोग घर-घर जाकर स्वास्थ्य की जांच करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले कर रहे हैं। ऐसी घटनाओं पर नागपुर में लोगों की जांच के लिए घर-घर जा रहीं आशा कार्यकर्ताओं ने अपना दुख जाहिर किया है।

नागपुर की आशा कार्यकर्ता ऊषा ठाकुर ने बताया कि जब हम सर्वे करने जाते हैं तो लोग हमें पत्थर मारते हैं और गालियां देते हैं कि आप हमारे घर क्यों आ रही हैं सवाल करने। हम उन्हें समझाते हैं कि हम उनके हित के लिए काम कर रहे हैं। आप हमें सिर्फ जानकारी दीजिए उसके अलावा हम आपके घर से कुछ नहीं मांगते। बता दें कि आशा कार्यकर्ताओं को कोरोना रेड जोन एरिया में सर्वेक्षण करने और साथ ही लोगों को कोरोना के प्रति जागरुक करने का काम सौंपा गया है।

नागपुर: ‘सर्वे करने जाते हैं तो लोग देते हैं गालियां, मारते हैं पत्थर’



from Nagpur Today : Nagpur News https://ift.tt/34SHf8T
via

No comments