19 वर्षीय युवती से गैंगरेप, 5 गिरफ्तार

नागपुर: नागपुर जिले के कुही तहसील के वन क्षेत्र में पांच लोगों ने 19 वर्षीय एक युवती से कथित रूप से बलात्कार किया। युवती वहां अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ गई थी। पुलिस ने रविवार को बताया कि घटना 17 मार्च की है। उन्होंने कहा कि पीड़िता ने हाल में राज्य बोर्ड से बारहवीं कक्षा की परीक्षा दी थी। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की उम्र 19 से 27 वर्ष के बीच है।
उन्होंने कहा कि आरोपियों ने अपराध की वीडियोग्राफी भी की और उसे सोशल मीडिया पर जारी करने की धमकी भी दी।
अधिकारी ने बताया, ‘‘युवती अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने कुही शहर गई थी। इसके बाद दोनों एक मोटरसाइकिल से खैरी गांव के वन क्षेत्र में गए। उनकी मोटरसाइकिल में कुछ खराबी आ गई। तभी आरोपी वहां पहुंचे और युवती को सुनसान जगह पर ले गए जहां उन्होंने उससे बलात्कार किया।’’
पुलिस ने बताया कि युवती ने चार दिनों बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
19 वर्षीय युवती से गैंगरेप, 5 गिरफ्तार
from Nagpur Today : Nagpur News https://ift.tt/2Qy8Aar
via
No comments